

कालाढूंगी : उत्तराखंड का प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए हमेशा से आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा है। पार्क का झिरना जोन सालभर पर्यटकों के लिए खुला रहने के कारण खासा लोकप्रिय है। सोमवार सुबह सफारी के दौरान पर्यटकों को उस समय रोमांचक नजारा देखने को मिला, जब सफारी मार्ग पर एक युवा बाघ अचानक दहाड़ते हुए नजर आया। बाघ को अपने प्राकृतिक अंदाज में सामने देखकर मौके पर मौजूद पर्यटक उत्साहित हो उठे।


इस दौरान मौके पर मौजूद कालाढूंगी के कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बाघ के इस अनूठे दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया। उन्होंने बताया कि बाघ का व्यवहार और उसकी गतिविधियां बेहद आकर्षक नजर आ रही थीं। कुछ क्षणों के लिए ऐसा लगा मानो वह पर्यटकों की मौजूदगी से सहज होकर उनके बीच अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा हो।कॉर्बेट नेशनल पार्क में आए दिन वन्यजीवों के ऐसे रोमांचक दृश्य पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। बाघ का यह नजारा भी वहां मौजूद लोगों के लिए यादगार अनुभव बन गया।


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








