अब टैक्स जमा करने में नहीं होगी कोई परेशानी हल्द्वानी नगर निगम ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के साथ किया एमओयू

हल्द्वानी : टैक्स जमा करने में हो रही परेशानी को देखते हुए एक बेहतर प्रयास किया है , नगर निगम ने निगम का राजस्व बढ़ाने और टैक्स जमा करने में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा के साथ एमओयू करते हुए नई व्यवस्था को लागू किया है।

मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि नगर निगम में टैक्स जमा करने के दौरान जिन परेशानियों से होकर गुजरना पड़ता था अब वह सारी दूर हो जाएगी क्योंकि उनके द्वारा बैंक ऑफ़ बड़ौदा से एमओयू किया गया है

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद खबर : पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी का निधन

इसके माध्यम से टैक्स जमा करने के आसान से आसान सिस्टम को लागू किया जा रहा है जिससे कि कोई भी आसानी से बेहतर तरीके से अपना टैक्स जमा कर सकता है इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र के नए जुड़े आबादी में भी कमर्शियल भवन में टैक्स की व्यवस्था करने के लिए जीआईएस मैपिंग के साथ ही पूरा डाटा तैयार कर लिया गया है आने वाले दिनों में ऑटोमेटिक सिस्टम से लोगों के पास रिमाइंडर मैसेज और टैक्स कलेक्शन के आसान तरीके पहुंच जाएंगे जिससे कि लोगों को घर बैठे सुविधा मुहैया होगी और नगर निगम का राजस्व भी बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  साहित्य अकादेमी और संस्कृत विश्वविद्यालयों ने संयुक्त रूप से संस्कृत विद्वान आचार्य दिनेश चन्द्र जोशी के जीवन एवं विरासत को किया नमन।,आचार्य दिनेश चन्द्र जोशी को श्रद्धांजलि स्वरूप स्मारक डाक टिकट एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
Ad Ad

सम्बंधित खबरें