महाजन वैश्य महासभा हल्द्वानी की कार्यकारिणी का विस्तार, जल्द होगा शपथ ग्रहण समारोह

हल्द्वानी : महाजन वैश्य महासभा हल्द्वानी की कार्यकारिणी का विस्तार नीलमणि बैंक्वेट एंड होटल में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। संस्थापक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष डॉ. गौरव गुप्ता तथा महामंत्री रवि गुप्ता की संस्तुति एवं सदन की सहमति से नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

घोषित पदाधिकारियों में संरक्षक मंडल में किशन लाल गुप्ता, हजारीलाल गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता एवं अजय कुमार गुप्ता को शामिल किया गया। ओम प्रकाश गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जबकि राजीव गुप्ता, अनिल गुप्ता, डॉ. संजय गुप्ता एवं उमेश गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया। राजकुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा बबलू गुप्ता, विपिन गुप्ता, संतोष गुप्ता, कमल गुप्ता एवं पंकज गुप्ता को मंत्री का दायित्व सौंपा गया।इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य मंडल में पंकज गुप्ता, हरिओम गुप्ता, रिंकू गुप्ता, विनोद गुप्ता, किंग गुप्ता, लोकेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, अशोक गुप्ता, हरनंदन गुप्ता, किशन गुप्ता, मोनू गुप्ता, नितिन गुप्ता, चंद्रप्रकाश गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, राकेश गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, हरदीप गुप्ता, सोनू गुप्ता, शुभ गुप्ता एवं अनुज गुप्ता को शामिल किया गया!

महाजन वैश्य महासभा हल्द्वानी के अध्यक्ष डॉ. गौरव गुप्ता ने बताया कि शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। साथ ही महासभा का वार्षिक गतिविधि कैलेंडर भी जारी किया जाएगा, जिसके माध्यम से वर्षभर सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें