बधाई ! संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….

हल्द्वानी : विज्ञान शिक्षिका डॉक्टर श्वेता मजगांई के निर्देशन में इंस्पायर अवार्ड-मानक 2025-26 के लिए राजकीय जूनियर हाई स्कूल विजयपुर के दो छात्रों का चयन हुआ है, कोटाबाग नैनीताल, राजकीय जूनियर हाईस्कूल विजयपुर कोटाबाग के लिए अत्यंत गर्व का विषय है विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका डॉ श्वेता मजगाई के निर्देशन में विद्यालय के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित इंस्पायर अवार्ड-मानक 2025-26 के अंतर्गत हुआ है। यह योजना भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित की जाती है विद्यालय के कक्षा- 8 के छात्र संजय राम एवं ललित बोरा ने डॉ श्वेता मजगांई के निर्देशन में इंस्पायर अवार्ड के अंतर्गत अपना अभिनव विचार प्रस्तुत किया दोनों ही विद्यार्थियों ने अपने-अपने नवाचारों की विस्तृत ब्लूप्रिंट रूपरेखा( प्रोटोटाइप ) बनाई। दोनों ही छात्रों को इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत चयनित होने पर प्रत्येक छात्र को अपने प्रोजेक्ट का कार्यशील मॉडल प्रोटोटाइप विकसित करने के लिए 10000 की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। यह उपलब्धि विज्ञान शिक्षिका एवं विद्यार्थियों की रचनात्मक वैज्ञानिक सोच और समर्पण को दर्शाती है, इस अवसर पर इंस्पायर अवार्ड कोऑर्डिनेटर जनपद नैनीताल श्री हिमांशु पांडे जी, खंड शिक्षा अधिकारी कोटाबाग हालदार प्रसाद, विद्यालय के प्रधानाध्यापक श कुलवंत सिंह एवं विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है और शुभकामनाएं प्रेषित की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें