120 कैडेट्स के व्यक्तित्व और नेतृत्व विकास पर जोर, गौलापार में बेसिक लीडरशिप कैंप

हल्द्वानी : उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित 120 कैडेट्स के लिए सीआरपीएफ कैंप, गौलापार में विशेष बेसिक लीडरशिप कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप का उद्देश्य कैडेट्स को सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (SSB) की चयन प्रक्रिया से परिचित कराने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करना है।कैंप के दौरान कैडेट्स को SSB चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों और आवश्यक पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही उनमें Officer Like Qualities (OLQs) विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त एक्शन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में संचार कौशल, आत्मविश्वास निर्माण, समूह चर्चा, समूह कार्य, टीम भावना, निर्णय लेने की क्षमता, नेतृत्व क्षमता, साक्षात्कार तकनीक तथा व्यक्तित्व के मनोवैज्ञानिक पहलुओं से संबंधित प्रशिक्षण शामिल है।

कैंप में विभिन्न समूह गतिविधियों और नेतृत्व अभ्यासों के माध्यम से कैडेट्स को परिस्थितियों के अनुरूप निर्णय लेने, जिम्मेदारी निभाने और टीम के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स में अनुशासन, पहल करने की क्षमता, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी की भावना और नेतृत्व गुणों को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।आयोजकों के अनुसार, कैंप का उद्देश्य कैडेट्स के समग्र व्यक्तित्व का विकास करते हुए उन्हें भविष्य की चुनौतियों और विभिन्न चयन प्रक्रियाओं के लिए तैयार करना है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेट्स में सकारात्मक, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार व्यक्तित्व के निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

सम्बंधित खबरें