मसूरी न्यूज़ : मसूरी में संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय हेड कांस्टेबल रोशन कोहली की मौत हो गई जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। हेड कांस्टेबल रोशन कोहली मसूरी के हैप्पी वाली चौकी पर तैनात थे आज सुबह से ही हेड कांस्टेबल रोशन की तबीयत खराब थी और वह अपने कमरे में आराम कर रहे थे । शाम को जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तो साथ में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उनके कमरे खटखटाया तो देखा की वह अछेत अवस्था में अपने बिस्तर पर पड़े हुए है जिसके बाद पुलिसकर्मी द्वारा 108 एंबुलेंस के माध्यम से मसूरी की उप जिला चिकित्सालय अस्पताल लाये। जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि मसूरी से पहले रोशन कोहली देहरादून नेहरू कॉलोनी कोतवाली में तैनात थे वह 4 महीने पहले ही मसूरी ज्वाइन किया था वह सुबह से तबीयत खराब थी। उन्होने बताया कि रोशन कोहली मूल रूप् से उत्तरकाशी के रहने वाले है। हेड कांस्टेबल रोशन की मृत्यु के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पायेगे ।
1
/
208
बारिश ने खोली #हल्द्वानी के अतुल अनु विहार कॉलोनी की सड़क की पोल, सड़क में हुआ घड्डा
प्राइवेट स्कूल द्वारा फीस वृद्धि पर नैनीताल डीएम का बड़ा एक्शन #nainital #privateschools #haldwani
नैनीताल–भीमताल में भारी बारिश का कहर!अलचौना में पहाड़ी दरकी, घरों में घुसा मलबा-बोल्डर#nainital
1
/
208


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें







