
हल्द्वानी। युवा संकल्प दिवस के अवसर पर बुधवार को हल्द्वानी स्थित ब्लड बैंक, बेस अस्पताल में जिला प्रशासन एवं जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला प्रशासन और जिला विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया।रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।शिविर में सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, सेक्रेटरी तथा जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
ADVERTISEMENTS

1
/
207
प्राइवेट स्कूल द्वारा फीस वृद्धि पर नैनीताल डीएम का बड़ा एक्शन #nainital #privateschools #haldwani
नैनीताल–भीमताल में भारी बारिश का कहर!अलचौना में पहाड़ी दरकी, घरों में घुसा मलबा-बोल्डर#nainital
तेंदुए की चहलकदमी से लोगों में दहशत बाजार में घूमता नजर आया तेंदुआ #almora #jageshwardham
1
/
207

यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








