मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की और उनसे संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे भी उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। प्रत्येक बच्चे में प्रतिभा और संभावनाएं होती हैं। उन्हें आगे बढ़ने के लिए अवसर, प्रोत्साहन और विश्वास मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भी है।उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों का स्नेह और उनके चेहरों की खुशी उनके जन्मदिन का सबसे विशेष और यादगार उपहार है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी गीता पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और संस्थान के शिक्षक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर सीएम धामी ने की समीक्षा 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन, 66.07 लाख यात्रियों का पंजीकरण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें