लाठी डंडों से मारपीट करने वाले 03 अराजकतत्वों को रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रामनगर : थाना रामनगर में वादी सरदार महेन्द्र सिंह, निवासी पंजाबी कॉलोनी, जसपुर, जिला ऊधम सिंह नगर द्वारा अभियुक्तगणों द्वारा उन्हें जान से मारने की नियत से लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर घायल करने, गाली-गलौज करने, और जान से मारने की धमकी देने के सम्बंध में एक तहरीर दी गई थी।

जिसके आधार पर थाना रामनगर पर एफआईआर संख्या 324/24, धारा 109/351(2)/352 बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग के अनावरण और अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा लगातार दिशा-निर्देश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

आदेश के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी रामनगर भूपेंद्र सिंह भंडारी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक रामनगर अरुण सैनी के नेतृत्व में अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु धड़पकड़ के प्रयास किए जाने के उपरांत 03 अभियुक्तों को दिनांक 14.12.2024 को नये कोसी पुल के पास चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल समेत गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पति की लंबी उम्र की कामना, करवा चौथ पर हल्द्वानी में दिखी आस्था और प्रेम की झलक

गिरफ्तारी- 1. जगदीप सिंह उर्फ पन्नू पुत्र हरपाल सिंह, निवासी गुलजारपुर, थाना काशीपुर, उम्र 29 वर्ष,

2. जगदीप सिंह पुरेवाल पुत्र जोगेंद्र सिंह, निवासी उपरोक्त, उम्र 40 वर्ष,

3. जगमोहन सिंह उर्फ जोना सिंह पुत्र बलविंदर सिंह, निवासी उपरोक्त, उम्र 26 वर्ष, को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगणों से विस्तृत पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडे भी बरामद किए गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के निर्देश पर विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 नामांतरण प्रकरणों का निस्तारण
Ad Ad

सम्बंधित खबरें