वरिष्ठ भाजपा नेता जितेन्द्र मेहता ‘जीतू’ बने भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के उत्तराखंड प्रदेश संयोजक

हल्द्वानी : भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की सहमति से उत्तराखंड भाजपा संगठन को धरातल पर और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की कमान सौंप दी गई है। लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक और राजनैतिक रूप से सक्रिय, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समर्पित कार्यकर्ता जितेन्द्र मेहता ‘जीतू’ (निवासी हल्द्वानी) को भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का उत्तराखंड प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है।​ मेहता की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से कुमाऊं सहित पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है। ​नवनियुक्त प्रदेश संयोजक मेहता ने इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, “संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे। देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और कला को सहेजने के साथ-साथ, सांस्कृतिक मंचों के माध्यम से भाजपा की लोक-कल्याणकारी नीतियों और विचारधारा को उत्तराखंड के कोने-कोने में जन-जन तक पहुँचाना उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेगी। आगामी सांगठनिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए वे पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

मेहता को प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर कौस्तुभनंद जोशी प्रकोष्ठ प्रमुख उत्तराखंड और जिले के विधायक, वंशीधर भगत, मोहन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, सरिता आर्या, दीपा दर्मवाल जिला पंचायत अध्यक्ष,गजराज बिष्ट मेयर, प्रताप बिष्ट जिला अध्यक्ष, सुरेश भट राज्य मंत्री समेत सभी ने शुभकामनायें दी व उम्मीद जताई कि उनके कुशल नेतृत्व और लंबे सांगठनिक अनुभव का लाभ पार्टी को बड़े पैमाने पर मिलेगा।

सम्बंधित खबरें