महालक्ष्मी मंदिर में नितिन नबीन ने की पूजा-अर्चना

हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुवार सुबह हल्द्वानी स्थित महालक्ष्मी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पौड़ी लोकसभा सांसद अनिल बलूनी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के कण-कण में देवताओं का निवास है। उत्तराखंड अपनी समृद्ध विरासत और संस्कृति के लिए समर्पित प्रदेश है। उन्होंने कहा कि यह पवित्र भूमि इसी तरह ऊर्जा और आध्यात्मिक शक्ति से भरपूर बनी रहे, यही उनकी कामना है।नितिन नबीन ने उत्तराखंड को शहीदों की भूमि बताते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को हम सभी नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और वीरों की गौरवशाली विरासत देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देंगे मिशन-2027 का जीत का मंत्र, विकसित उत्तराखंड के रोडमैप पर भी होगी चर्चा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें