Uttarakhand Naukari.com एवं DIMT द्वारा प्राथमिक विद्यालय में सीएसआर गतिविधि का सफल आयोजन

हल्द्वानी। Uttarakhand Naukari.com एवं DIMT के संयुक्त तत्वावधान में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत एक प्राथमिक विद्यालय में सामाजिक सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, अच्छे संस्कार विकसित करना तथा समाज के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करना रहा।कार्यक्रम में कंपनी के निदेशक कमलेश मेहरा की विशेष उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वहीं एचआर टीम की हिमानी सक्सेना एवं स्वाति आर्या के निर्देशन में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। इस अवसर पर इंटर्न निशा खाती, प्रेरणा, मेहुल पटालिया एवं तनिषा बरगली ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें स्वच्छता, अनुशासन, शिक्षा के महत्व, अच्छी आदतों एवं नैतिक मूल्यों के बारे में सरल और रोचक तरीके से जानकारी दी गई। इसके साथ ही सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, प्रेरणादायक संवाद एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया तथा सभी बच्चों को उपयोगी उपहार एवं अध्ययन सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया गया।आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार की सामाजिक एवं शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जाएगा, ताकि समाज के विभिन्न वर्गों तक सकारात्मक पहल का लाभ पहुँचाया जा सके। यह आयोजन बच्चों, विद्यालय परिवार एवं पूरी टीम के लिए प्रेरणादायक, आनंददायक एवं यादगार अनुभव साबित हुआ।

सम्बंधित खबरें