मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹99 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति दी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने तथा विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने के लिए ₹99 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। इन स्वीकृतियों में सड़क, स्वास्थ्य, विद्युत, पर्यटन, धार्मिक स्थलों के विकास, शिक्षा, पुलिस, औद्योगिक सुरक्षा तथा परिवहन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल के रामनगर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के निर्माण के लिए ₹3.68 करोड़ की मंजूरी दी है। वहीं, रुद्रप्रयाग कोषागार भवन के अनुरक्षण एवं विद्युतीकरण कार्यों के लिए ₹38.06 लाख, देहरादून स्थित पुलिस संचार प्रशिक्षण केंद्र धौरणखास में 150 केएलडी एसटीपी प्लांट एवं साइट विकास के लिए ₹2.73 करोड़, तथा हरिद्वार के बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना के लिए ₹9.45 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में मां पूर्णागिरि धाम तक यात्रा मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए ₹5 करोड़ तथा प्रथम किश्त के रूप में ₹2 करोड़ जारी करने की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा पिथौरागढ़ के डीडीहाट क्षेत्र के लोहारगांव में संपर्क मार्ग निर्माण के लिए ₹70.87 लाख स्वीकृत किए गए हैं।मुख्यमंत्री ने जवाहर नवोदय विद्यालय, लटौली (चम्पावत) में विद्यार्थियों के लिए ओपन जिम निर्माण हेतु ₹99.44 लाख, पौड़ी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र में जानकी पुल से चौरासी कुटिया तक मार्ग को ‘बीटल्स स्ट्रीट’ के रूप में विकसित करने के लिए ₹85.74 लाख, तथा धारचूला क्षेत्र में नंदा मंदिर से खोली बन तक पैदल मार्ग निर्माण के लिए ₹81.43 लाख की स्वीकृति भी प्रदान की है।लोहाघाट के डुंगरीफर्त्याल गांव स्थित शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹75 लाख, बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन की स्थापना के लिए ₹5 करोड़, पूर्णागिरि धाम के सेलागाड़ गांव में इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य तथा नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा क्षेत्र के कैडाकोट बुग एवं मौनीबाग आश्रम में धर्मशालाओं के निर्माण के लिए भी वित्तीय स्वीकृति दी गई है।स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के गोल्डन कार्ड के सुचारू संचालन एवं लंबित देयकों के भुगतान के लिए ₹75 करोड़ राज्य बजट से जारी करने का अनुमोदन भी दिया है।इसके अलावा ग्रामीण निर्माण विभाग के अंतर्गत विभिन्न सड़क एवं ट्रस पुल निर्माण कार्यों के लिए प्रथम किश्त के रूप में ₹1.37 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसमें चमोली और पौड़ी जनपदों में पैदल पुलों के निर्माण तथा सड़क सुधार कार्य शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग–भीमताल रोप-वे परियोजना को जल्द मिले रफ्तार, भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा पत्रसब हेडिंग:7.32 किमी रोप-वे से पर्यटन, रोजगार और यातायात व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम, कैंची धाम व नैनीताल तक विस्तार का प्रस्ताव
Ad Ad

सम्बंधित खबरें