विशाल भोजक को यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने दी बधाई

हल्द्वानी : प्रवक्ता नीरज तिवारी ने विशाल भोजक जी को यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके निरंतर संघर्ष, मेहनत, समर्पण एवं संगठन के प्रति निष्ठा का प्रतिफल है।नीरज तिवारी ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र और संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं, और कांग्रेस पार्टी ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि विशाल भोजक जी के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस और अधिक मजबूत एवं सक्रिय होगी तथा प्रदेश के युवाओं की समस्याओं, उनके अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को सही दिशा और नेतृत्व की आवश्यकता है, और कांग्रेस पार्टी का विचार एवं नीतियां युवाओं के हितों के अनुरूप हैं। यूथ कांग्रेस के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ मिलकर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा।नीरज तिवारी ने 2027 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी हित एवं जनहित में कार्य करें, ताकि कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिले और आने वाले विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त हो सके।अंत में उन्होंने यूथ कांग्रेस के सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को भी हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।जारीकर्ता:नीरज तिवारीप्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस

यह भी पढ़ें 👉  प्रभु राम जी की भव्य बारात को लेकर प्रमुख संस्थाओं के साथ बैठक, 11 अक्टूबर को निकलेगी शोभायात्रा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें