हल्द्वानी की नैरोली पाल ने सीबीएसई एग्जाम में 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर का नाम किया रोशन

हल्द्वानी : हल्द्वानी दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा नेरौली पाल ने CBSE बोर्ड परीक्षा में 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है।नेरौली की यह उपलब्धि सिर्फ अच्छे अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास,सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए मिलेगी सुविधा

इस शानदार सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। नेरौली के पिता विजय पाल और माता करुणा पाल ने गर्व व्यक्त करते हुए बताया कि उनकी बेटी ने पूरी लगन और समर्पण के साथ पढ़ाई की, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है।

वहीं, स्कूल के शिक्षकों ने भी नेरौली की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है और उन्हें अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बताया है। नेरौली की यह सफलता एक मिसाल है, जो यह साबित करती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 190 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, बनभूलपुरा पुलिस और ANTF की संयुक्त कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें