सीपीआर सीख कर बच्चे बोले- थैंक्यू सेवा

रिपोर्ट ललित बिष्ट

अल्मोड़ा– स्कूल क्राइसिस ओरिएंटेशन डिजास्टर एजुकेशन के तहत सेवा इंटरनेशनल ने पी एम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज शहरफाटक ,में 55 छात्र छात्राओं को आपदा प्रबंधन में बचाव के तरीके, प्राथमिक चिकित्सा,आपदा प्रतिक्रिया, राहत और पुनर्वास पर वैश्विक स्तर प्रचलित मॉड्यूल पर प्रशिक्षित किया गया। प्रधानाचार्या रक्षा जोशी और पी टी ए अध्यक्ष कमल बहुगुणा ने इस निःशुल्क प्रशिक्षण के सुदूर सीमावर्ती विद्यालय के चयन के लिए सेवा इंटरनेशनल का आभार प्रकट किया।मास्टर ट्रेनर लोकेंद्र बलोदी ने प्राथमिक उपचार, सी पी आर, आपदा प्रतिक्रिया और स्कूल सुरक्षा पर प्रयोगात्मक सत्र लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, 315 सड़कों को मंजूरी दिलाने पर जोर

जिला कार्यक्रम प्रबन्धक मनवर सिंह रावत ने बताया कि पिछले बीस वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थान की मौजूदगी है और केदारनाथ आपदा के समय से ही उत्तराखंड में सेवा इंटरनेशनल द्वारा निस्वार्थ कार्य संचालित किए जा रहे हैं। मनोवैज्ञानिक परामर्श दाता प्रियंका बहुगुणा ने प्रतिभागियों को सायकोसोशियल फर्स्ट एड पर जानकारी प्रदान करते हुए किशोर विद्यार्थियों को आपदा के दौरान मनोसामाजिक प्राथमिक उपचार की आवश्यकता पर व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर

इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को आपदा न्यूनीकरण, स्ट्रेचर बनाना, आपदा हेल्प लाइन का उपयोग, आपदा प्रबंधन से संबंधित विभागीय संरचना और पर्वतीय क्षेत्रों में प्रायः संभावित आपदाओं से बचने के कौशल, सड़क सुरक्षा, अग्नि शमन के सामान्य नियम आदि सिखाए गए। विद्यालय परिवार ने सेवा इंटरनेशनल की टीम का विद्यालय परिवार की तरफ से स्वागत किया और विद्यार्थियों को इस प्रकार का अवसर प्रदान करने हेतु आभार प्रकट किया। सेवा इंटरनेशनल द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण किट एवं प्रमाण पत्र वितरण भी किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें