रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा

देहरादून। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। 28 और 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड की महिलाएं प्रदेश के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में शत-प्रतिशत किराया छूट के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।उत्तराखंड शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शासनादेश के अनुसार 28 और 29 अगस्त को महिलाओं को निगम की बसों में यात्रा के लिए कोई किराया नहीं देना होगा।महिलाओं का आवागमन होगा सुगमरक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और परिजनों से मिलने के लिए यात्रा करती हैं। सरकार की इस पहल से उन्हें सुरक्षित, सुगम और निशुल्क सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। इससे पर्व के दौरान महिलाओं का आवागमन आसान होने के साथ उन्हें आर्थिक राहत भी मिलेगी।राज्य सरकार करेगी खर्च की प्रतिपूर्तिअपर सचिव उत्तराखंड शासन रीना जोशी की ओर से जारी शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि महिलाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा दिए जाने के कारण उत्तराखंड परिवहन निगम पर पड़ने वाले व्ययभार की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार करेगी। परिवहन विभाग ने निगम को शासनादेश के अनुरूप तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।रक्षाबंधन पर धामी सरकार का यह निर्णय महिलाओं के सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरियाली तीज के रंग में रंगा नैनीताल पुलिस परिवार ने हल्द्वानी में महिलाओं ने दिखाया हुनर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें