राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देंगे मिशन-2027 का जीत का मंत्र, विकसित उत्तराखंड के रोडमैप पर भी होगी चर्चा

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल, 597 पदाधिकारी होंगे शामिल

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देंगे मिशन-2027 का जीत का मंत्र, विकसित उत्तराखंड के रोडमैप पर भी होगी चर्चा

हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस कांफ्रेंस कर नौ सितंबर को होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुधवार को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। बैठक में प्रदेशभर से भाजपा के 597 पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शिरकत करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक कार्यसमिति की बैठक में उत्तराखंड के मौजूदा राजनीतिक हालात और विकसित उत्तराखंड के रोडमैप को लेकर दो अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर भी मंथन होगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र देने के साथ संगठन को मिशन-2027 के लिए तैयार करने का संदेश देंगे। इसके अलावा वे युवाओं, विशेषकर Gen Z से संवाद करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सैनिक सम्मेलन में भी शामिल होंगे और रुद्रपुर में सिख समाज के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

प्रदेश प्रभारी की गैरमौजूदगी बनी चर्चा का विषय

भाजपा की महत्वपूर्ण प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की गैरमौजूदगी भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं उत्तराखंड भाजपा में महामंत्री संगठन का पद भी फिलहाल खाली है। ऐसे में प्रदेश प्रभारी और महामंत्री संगठन की गैरमौजूदगी के बीच होने वाली इस अहम बैठक पर राजनीतिक नजरें टिकी हैं।

बैठक में मिशन-2027 को लेकर पार्टी क्या रणनीति तैयार करती है और संगठन को चुनावी तैयारियों के लिए क्या दिशा दी जाती है, इसे लेकर कार्यकर्ताओं और राजनीतिक विश्लेषकों की नजरें नौ सितंबर की प्रदेश कार्यसमिति पर रहेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें