नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई चार अभियुक्त को किया यहां से गिरफ्तार

हल्द्वानी में पुलिस को दो अलग-अलग मामले में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है, हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के मंडी चौकी के पास पुलिस ने एक किलो चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों तस्कर हल्द्वानी के रहने वाले हैं, जिनके पास से चेकिंग के दौरान पुलिस को एक किलो अवैध चरस मिली है, दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, तो वहीं दूसरा मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र का है, जहां पर पुलिस ने गौला पुल के पास से 218 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्करों को पकड़ा हैपकड़े गए दोनों तस्कर जनपद बरेली के रहने वाले हैं और दोनों के पास से पुलिस को घटना में शामिल एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है,

दोनों के खिलाफ संबंधित धारा मुकदमा दर्ज कर दिया गया है, एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा करते हुए बताया दोनों ही मामलों में पुलिस की टीम को सूचना मिली थी, इसके बाद दोनों थाना क्षेत्र के पुलिस और एसओजी की टीम ने मौके पर पहुंचकर चरस और स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें