यूपी का स्मैक तस्कर लाखो की स्मैक के साथ गिरफ्तार

रुद्रपुर – उधमसिंहनगर जनपद के पुलभट्टा थाना पुलिस ने 608 ग्राम स्मैक के साथ यूपी के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर बरेली से स्मैक लाकर जनपद में सप्लाई करता था। बरामद स्मैक की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 60 लाख रुपए आकी जा रही है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की पुलभट्टा थाना पुलिस बॉडर क्षेत्र ग्राम अंजनियान भूमिया देवता मंदिर के पास चेकिंग अभियान चलाए हुए थी तभी उत्तरप्रदेश नवडाड़ी की और से आ रही मोटरसाइकल को रोकने का इशारा किया गया तो बाइक सवार बाइक मोड कर भागने लगा।

शक होने पर टीम द्वारा आरोपी को कुछ दूरी पर दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी से 608 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फइम निवासी मीरगंज बरेली उत्तरप्रदेश बताया है। आरोपी ने बताया की वह स्मैक की खेप रेशमा निवासी अल्ली खा काशीपुर से लेकर सिरोलिकला क्षेत्र में शाहनवाज उर्फ मामू को देने आया था। आरोपी रेशमा के खिलाफ जनपद के थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें