
हल्द्वानी: हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुसुमखेड़ा स्थित राधिका ज्वेलर्स में देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर सोने और चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि चोर दुकान के पीछे बने रास्ते से अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए दुकान के बगल में चल रहे निर्माण कार्य का फायदा उठाकर चोरों ने पूरी योजना के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह जब दुकान स्वामी ने शटर खुला देखा तो चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
ADVERTISEMENTS
1
/
208
बारिश ने खोली #हल्द्वानी के अतुल अनु विहार कॉलोनी की सड़क की पोल, सड़क में हुआ घड्डा
प्राइवेट स्कूल द्वारा फीस वृद्धि पर नैनीताल डीएम का बड़ा एक्शन #nainital #privateschools #haldwani
नैनीताल–भीमताल में भारी बारिश का कहर!अलचौना में पहाड़ी दरकी, घरों में घुसा मलबा-बोल्डर#nainital
1
/
208


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें







