UGC बिल के खिलाफ 21 फरवरी को स्वर्ण शक्ति संगठन ने की बड़े आंदोलन की तैयारी, प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

हल्द्वानी : हल्द्वानी में यूजीसी बिल के खिलाफ हल्द्वानी में विरोध की आवाज़ हुए । स्वर्ण शक्ति संगठन ने बिल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 21 फरवरी को बड़े आंदोलन की घोषणा की है। प्रेस वार्ता कर संगठन के संयोजक प्रकाश हरबोला ने प्रेस कांफ्रेंस कर आंदोलन की रूपरेखा साझा की। प्रकाश हरबोला ने कहा कि प्रस्तावित यूजीसी बिल के प्रावधान स्वर्ण समाज के हितों के प्रतिकूल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा लाया गया यह विधेयक सामाजिक संतुलन को प्रभावित कर सकता है। संगठन ने “स्वर्णों की पुकार, मत करो अत्याचार” के नारे के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। संगठन की ओर से बताया गया कि 21 फरवरी को हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड से एक विशाल रैली निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचेगी। वहां प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे और यूजीसी बिल को वापस लेने की मांग करेंगे। इस आंदोलन को व्यापार मंडल, विभिन्न सामाजिक संगठनों, पूर्व सैनिकों, ओल्ड पेंशनर्स, पंजाबी सभा, अग्रवाल सभा तथा छात्रसंघ का भी समर्थन मिलने की बात कही गई है। आयोजकों का दावा है कि बड़ी संख्या में लोग इस रैली में शामिल होंगे। संगठन ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए यूजीसी बिल को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। वहीं, प्रशासन ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें