
हल्द्वानी : आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। इसी क्रम में युवा नेता एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता संदीप पांडे को कांग्रेस का जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने मोटाहल्दू निवासी संदीप पांडे को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।संदीप पांडे वर्तमान में मोटाहल्दू व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी हैं और लंबे समय से कांग्रेस संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को और मजबूती मिलेगी।नवनियुक्त जिला महासचिव संदीप पांडे ने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं।उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








