हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति पर यूथ कांग्रेस के अंदर घमासान, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर उठाए सवाल?

हल्द्वानी : यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर सिंह भुल्लर द्वारा हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति का ऐलान करते ही यूथ कांग्रेस के अंदर घमासान मच गया है, विशाल भोजक को हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी ने अपनी नाराजगी व्यक्त की, हल्द्वानी जिला अध्यक्ष हर्षित भट्ट ने कहा की सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ कि युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष पद पर विशाल भोजक नाम के युवा की नियुक्ति की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एसओजी व मुखानी पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

इस नियुक्ति पर हल्द्वानी जिला अध्यक्ष हर्षित भट्ट , विधानसभा अध्यक्ष मोकिन सैफी व प्रदेश के पदाधिकारियों को विश्वास में नही लिया गया और ना ही किसी प्रकार की कोई चर्चा नही की गई। हम प्रदेश अध्यक्ष के इस तानाशाह पूर्ण रवैये को विरोध करते है। राष्ट्रीय नेतृत्व को इस निर्णय से अवगत करवा दिया गया है। और जल्द ही इस निर्णय पर पुनः विचार होगा।

Ad

सम्बंधित खबरें