हल्द्वानी महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने अपना यह वादा किया पूरा

हल्द्वानी– हल्द्वानी महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने चुनाव के समय जनता से किया अपना पहला वादा पूरा कर दिया है। मेयर गजराज ने चुनाव के समय ग्रामीण क्षेत्र की जनता से वादा किया था कि हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्र में भी नगर निगम का एक जोनल कार्यालय खोला जाएगा। जिस वादे को पूरा करते हुए मेयर गजराज बिष्ट ने तीन महीने के भीतर ग्रामीण क्षेत्र कठघरिया में बाबा हैड़ाखान चौक के पास नगर निगम के जोनल कार्यालय का बुधवार को उद्घाटन किया। उद्घाटन करते हुए मेयर गजराज ने दावा किया कि इस जोनल कार्यालय में नगर निगम से जुड़े जो भी काम होते हैं सब यह भी किए जाएंगे।

जैसे स्ट्रीट लाइट, सड़क, कूड़ा निस्तारण से जुड़ी समस्या, नगर से जुड़े प्रमाण पत्र बनाना संबंधित सभी काम इस कार्यालय से भी किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि शहर में नगर निगम का मुख्य ऑफिस होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपनी शिकायत या समस्या को लेकर यहां दूर आना पड़ता था। अब ग्रामीण क्षेत्र में जोनल कार्यालय खुलने से यहां की जनता को दूर नहीं आना पड़ेगा। सभी नगर निगम से जुड़े काम जोनल कार्यालय में बैठे अधिकारी कर सकेंगे।इस दौरान जोनल कार्यालय के उद्घाटन में नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, पार्षद मनोज भट्ट, पार्षद धीरज पाण्डेय, जिला मंत्री प्रमोद बोरा समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें