हिमालय डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की मांग

हल्द्वानी : हिमालयन डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के बैनर तले न्यूज़ पोर्टल संचालकों की एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026 के लिए न्यूज़ पोर्टल की इनपैनलमेंट प्रक्रिया एवं टेंडर में निर्धारित खुले विज्ञापन रेट को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।सोमवार को सूचना महानिदेशालय द्वारा वर्ष 2026 के लिए न्यूज़ पोर्टलों के इनपैनलमेंट की निविदा खोले जाने के बाद संचालकों ने निर्धारित विज्ञापन दरों पर आश्चर्य व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने दी बधाई, गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री तक की यात्रा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प की यात्रा : सीएम धामी

उनका कहना है कि वर्तमान दरें न्यूज़ पोर्टलों के संचालन एवं खर्चों को देखते हुए उचित नहीं हैं।बैठक में सभी न्यूज़ पोर्टल संचालकों ने महानिदेशक सूचना से अपील की कि विज्ञापन की निर्धारित दरों पर पुनर्विचार किया जाए और पोर्टल संचालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित एवं व्यवहारिक दरें निर्धारित की जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की सौगात, मुकेश बोरा ने जताया आभार

संचालकों ने कहा कि डिजिटल मीडिया लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, इसलिए उसके आर्थिक हितों का भी ध्यान रखा जाना आवश्यक है।

इस दौरान बैठक में गिरीश जोशी, तारा जोशी, ईश्वरी दत्त भट्ट, महेंद्र सिंह नेगी, धर्मानंद खोलिया, सुरेश पाठक, दिनेश पांडेय, हर्ष रावत, अंकित साह, जीवन राज, सचिन जोशी, मोहन कांडपाल, अकरम सिद्दीकी सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें