दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा और गोविंद मेहता का दबदबा कायम245 दुग्ध समितियों में 238 का निर्विरोध निर्वाचन, सात समितियों में मतदान से हुआ फैसला

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के पर्वतीय क्षेत्र की 245 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। खास बात यह रही कि 245 में से 238 समितियों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि सात समितियों में चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से पदाधिकारियों का चयन किया गया। निर्विरोध निर्वाचन के चलते दुग्ध उत्पादकों और समिति सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा।निर्वाचन में नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने च्यूरीगाड़ दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति से अध्यक्ष पद पर लगातार 12वीं बार निर्विरोध जीत दर्ज की। बताया गया कि वर्ष 1996 से वह लगातार समिति के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होते आ रहे हैं। वहीं दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता ने बिंदुखत्ता रावत नगर सेकेंड दुग्ध समिति से तीसरी बार अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होकर अपनी पकड़ बरकरार रखी।हल्द्वानी क्षेत्र की संचालक मंडल सदस्य दीपा रैकवाल ने भगवतपुर दुग्ध समिति तथा संचालक मंडल सदस्य हेमा पड़ियाड ने वुडाधुरा दुग्ध समिति से अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें 👉  महालक्ष्मी मंदिर में नितिन नबीन ने की पूजा-अर्चना

वहीं बिंदुखत्ता टूटी पुलिया दुग्ध समिति से नवीन पपोला अध्यक्ष निर्वाचित हुए।बोरिंग पट्टा में भरत सिंह नेगी को मिली हारबोरिंग पट्टा दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव भी चर्चा में रहा। यहां नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व चेयरमैन भरत सिंह नेगी को चुनाव मैदान में उतरे जगदीश पंत ने शिकस्त देते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। इस परिणाम के बाद समिति के स्थानीय चुनावी समीकरणों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को होगी बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले की अगली सुनवाई

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ स्वागतनिर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न दुग्ध समितियों में नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं प्रबंध कमेटी के सदस्यों के स्वागत और अभिनंदन का दौर जारी है। उन्हें पुष्पगुच्छ एवं मालाएं भेंट कर बधाई दी जा रही है। निर्विरोध निर्वाचन को सहकारिता की भावना, आपसी समन्वय और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बताया जा रहा है।

नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, एफओ शांति कोरंगा, सहायक महिला डेरी गीता ओझा, मीना रौतेला, रश्मि धामी, सुरेश चंद्र, स्टोर प्रभारी खलील अहमद, प्रभारी रमेश आर्या, विपिन तिवाड़ी, कमलेश कुमार, महेश पांडे, जेई दिनेश कुलौरा, विजय चौहान और विमल कुमार सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और दुग्ध उत्पादकों के हित में मिलकर कार्य करने की अपेक्षा जताई।

यह भी पढ़ें 👉  मेहनत लाई रंग: कृतिका साह ने CSIR-UGC NET JRF में हासिल की 68वीं रैंक

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश कुनियाल समेत भाजपा कार्यकर्ताओं, विभिन्न जनप्रतिनिधियों, दुग्ध उत्पादकों और समिति सदस्यों ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें