हल्द्वानी : नैनीताल पुलिस ने फर्जी कंपनी बनाकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसएसपी ने बताया की मुखानी पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सैकड़ो लोगों से धोखाधड़ी करने वाले कंपनी के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनके दो साथी अभी फरार हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों से दो कार, एक लैपटॉप सहित और सामान भी बरामद किया है, पकड़े गए ठग उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले हैं।

जो की हल्द्वानी में धनलक्ष्मी नाम की फर्जी कंपनी बनाकर सैकड़ो लोगों से लाखों रुपए ठग चुके हैं, फिलहाल पुलिस का कहना है की दोनों ठगों से पूछताछ जारी है, इस मामले में अभी और खुलासे होंगे, एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी कंपनी में निवेश करने से पहले उसकी पूरी जानकारी कर लें।
ADVERTISEMENTS
1
/
208
बारिश ने खोली #हल्द्वानी के अतुल अनु विहार कॉलोनी की सड़क की पोल, सड़क में हुआ घड्डा
प्राइवेट स्कूल द्वारा फीस वृद्धि पर नैनीताल डीएम का बड़ा एक्शन #nainital #privateschools #haldwani
नैनीताल–भीमताल में भारी बारिश का कहर!अलचौना में पहाड़ी दरकी, घरों में घुसा मलबा-बोल्डर#nainital
1
/
208


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें







