ठंड के मौसम में पानी की किल्लत जनता परेशान किया प्रदर्शन

हल्द्वानी : राजपुरा आर्मी कैंट के पास लगा ट्यूबवेल 4 महीने में तीसरी बार खराब होने से जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है जिसके विरोध में स्थानीय लोगों ने यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू की अगवाई में खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड में 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली 24 करोड़ रुपए से अधिक की प्रोत्साहन राशि, मुख्यमंत्री धामी ने कहा- युवा शक्ति ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी पूंजी, प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में 15 लाख से अधिक युवाओं को ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि की वितरित

इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रीती आर्या ने कहा पेयजल विभाग लगातार मोटे कमीशन के चक्कर में घटिया गुणवंता की मोटर लगा रहा है जिससे हर महीने ट्यूबवेल की मोटर खराब हो जाती है इलाके की दस हजार से अधिक की आबादी पाने के लिए दर-दर भटकती है जल्दी ट्यूबवेल ठीक नहीं होने पर विभाग में तालाबंदी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में अतिक्रमण व कबाड़ियों के खिलाफ चला अभियान, 12 कबाड़ियों का किया 59000 रूपये का चालान

खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करने वालों मे प्रीती आर्या, अनिता बाल्मीकि, पुष्पा देबी, बिजली देबी, राजमाला, वीरमती, गजराम बाल्मीकि, कंचन खत्री, काजल आर्या, मनीष साहू, संगीता आर्या, रमेश टम्टा, समेत दर्जनों लोग मजूद रहे ।

सम्बंधित खबरें