उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में जुलाई 2026 सत्र के ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ीबैनर बना दीजिए

हल्द्वानी : उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू), हल्द्वानी ने अकादमिक सत्र जुलाई 2026 में ऑनलाइन प्रवेश लेने वाले शिक्षार्थियों के लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश ले सकेंगे।विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अध्ययन केन्द्रों, क्षेत्रीय केन्द्रों एवं संबंधित विद्याशाखाओं से प्रवेश तिथि के विस्तार की जानकारी अधिक से अधिक शिक्षार्थियों तक पहुंचाने की अपील की है। साथ ही शिक्षार्थियों को समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावियों को बांटी छात्रवृत्ति

विश्वविद्यालय ने अध्ययन केन्द्रों एवं विद्याशाखाओं में अध्ययनरत उन शिक्षार्थियों को भी समय रहते सूचित करने को कहा है, जिन्हें अगले सेमेस्टर अथवा अगले वर्ष में पुनः प्रवेश लेना है, ताकि वे निर्धारित समय पर पुनः प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर सकें।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने कहा कि अध्ययन केन्द्र प्रवेश की अंतिम तिथि का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और शिक्षार्थियों को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करें, ताकि कोई भी पात्र शिक्षार्थी प्रवेश से वंचित न रहे।

यह भी पढ़ें 👉  महालक्ष्मी मंदिर में नितिन नबीन ने की पूजा-अर्चना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें