ब्रेकिंग न्यूज़ :ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी व निजी विद्यालयों में रहेगा एक दिवसीय अवकाश

नैनीताल : मौसम विभाग द्वारा सोमवार, 31 अगस्त 2026 को जनपद नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने जनपद के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों, नालों और गधेरों में तेज जलप्रवाह तथा संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कल हल्द्वानी आएंगे मुख्यमंत्री धामी, राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार 31 अगस्त, सोमवार को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कल हल्द्वानी आएंगे मुख्यमंत्री धामी, राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल

हालांकि, नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित ऐसे आवासीय शैक्षणिक संस्थान, जहां छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं, इस आदेश के दायरे में नहीं आएंगे।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सभी संबंधित संस्थानों में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कल हल्द्वानी आएंगे मुख्यमंत्री धामी, राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें