लोअर मालरोड की मरम्मत में लापरवाही पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत सख्त ,40 मीटर सड़क बनाने में एक साल, अब CCTV से होगी निगरानी; लोनिवि अधिकारियों से जवाब-तलब, कार्रवाई की चेतावनी

नैनीताल : कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने नैनीताल की लोअर मालरोड की मरम्मत में हो रही लगातार देरी पर लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिकारियों के प्रति कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने मुख्य अभियंता को निर्देश जारी करते हुए कार्यों की प्रगति पर असंतोष जताया और संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।आयुक्त ने अपने आदेश में कहा कि लोअर मालरोड 15 सितंबर 2025 से क्षतिग्रस्त है। वह स्वयं दो बार स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं, जबकि अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके का जायजा लिया है। इसके बावजूद कार्य की प्रगति बेहद धीमी रही है।उन्होंने कहा कि लोनिवि द्वारा हर बार कार्य पूर्ण करने की नई तिथि दी जा रही है। विभाग ने पर्यटन सीजन से पहले सड़क तैयार करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब फिर 45 दिन का अतिरिक्त समय मांगा गया है, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।अब CCTV से होगी निगरानीदीपक रावत ने निर्देश दिए हैं कि कार्यस्थल पर तत्काल CCTV कैमरे लगाए जाएं और उनका लाइव लिंक आयुक्त कार्यालय एवं जिलाधिकारी, नैनीताल को उपलब्ध कराया जाए, ताकि निर्माण कार्य की रियल-टाइम निगरानी की जा सके। उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षणों में कई बार कार्यस्थल पर काम बंद पाया गया है।देरी पर मांगा स्पष्टीकरणआयुक्त ने कहा कि महज 40 मीटर सड़क के निर्माण में लगभग एक वर्ष लग जाना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से स्पष्ट जवाब मांगा है कि आखिर इतनी देरी क्यों हुई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।जनता और पर्यटकों को हो रही परेशानीआयुक्त ने कहा कि नैनीताल की यह प्रमुख सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में अब किसी भी प्रकार की ढिलाई या देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और सड़क निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराया जाए।

सम्बंधित खबरें