आप भी करें ऐसी मदद ,जरूरतमंदों के लिए देर रात सड़क पर उतरी वंदेमातरम ग्रुप की टीम करी ऐसी मदद

हल्द्वानी : जिस समय हम अपने घर में ठंड से बचने के लिए मोटी रजाई के साथ-साथ हीटर ब्लोअर आदि चीजों का इस्तेमाल भी करते हैं। फिर भी हमें ठंड महसूस होती है उसे समय हमें उन लोगों के विषय में भी सोचना चाहिए जो इस कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान के नीचे फुटपाथ में सोते है, उनके पास ना तो बिछाने के लिए अच्छे बिस्तर है ना ओढ़ने के लिए मोटी रजाइयां पर फिर भी वह जैसे तैसे अपना जीवन गुजार रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण 11 का दमदार प्रदर्शन, हल्द्वानी मीडिया 11 को 60 रन से दी शिकस्त

हल्द्वानी शहर में वंदेमातरम ग्रुप के द्वारा फुटपाथ पर सोने वाले ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया जिनके पास ना तो छत है और ना ही बिस्तर इन कड़ाके की ठंड में ऐसे लोग ठंड से अपनी जान ना गवाएं इसलिए वंदेमातरम ग्रुप के द्वारा हल्द्वानी में जगह-जगह पर जाकर ऐसे जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया जा रहा है आप लोगों से भी निवेदन है अगर आपके आसपास भी ऐसी कोई लोग हो तो उनकी जरुर मदद करें आप नही कर सकते तो वन्दे मातरम् ग्रुप हल्द्वानी हमें सूचित करे, क्योंकि इस ठंड में किसी की जान रजाई कंबल के अभाव में न जाए।ग्रुप के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह दानू ने बताया कि वो पिछले 6 वर्षों से जाड़ो में कंबल वितरण अभियान चला रहे है। कंबल वितरण में अभिनव वार्षणेय, गौरव पांडे, पंकज दानू, विशाल चौधरी, चंदन मलारा आदि लोग उपस्थित रहे

सम्बंधित खबरें