एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा की सख्ती, CSC सेंटर में अनियमितताओं पर कड़ी कार्यवाही, बनभूलपुरा में CHC सेंटर चैकिंग अभियान, 08 सेंटर करवाये बंद

हल्द्वानी : नैनीताल जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के आदेशानुसार आज थाना *बनभूलपुरा क्षेत्र में CSC सेंटर में आमनागरिकों की सुरक्षा व सेवा की गुणवत्ता को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से 05 टीमों द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान कुल 19 सेंटरों की चेकिंग की गई। जिसमें अनियमितताएँ पाए जाने पर 08 सेंटरों को तत्काल बंद कर दिया गया।

जांच के दौरान निम्न कमियाँ प्रमुख रूप से पाई गईं:

रजिस्टर मेंटेन नहीं किया गया।

रेट लिस्ट उपलब्ध नहीं थी।

CCTV कैमरा नहीं लगा था।

संचालकों की शैक्षिक योग्यता का प्रमाण उपलब्ध नहीं था।*

सघन जांच अभियान के अंतर्गत अनियमितता पाए जाने पर निम्न सेंटर बन्द करवाये गए।

1. सब्बू CSC सेंटर, छोटी रोड बनभूलपुरा

2. सोल्यूशन पॉइंट, ढोकर बनभूलपुरा

3. साइबर प्लेनेट, छोटी रोड बनभूलपुरा

4. ग्राहक सेवा केंद्र, उत्तर उजाला बनभूलपुरा

5. नसीम CSC सेंटर, बड़ी मस्जिद के पास बनभूलपुरा

6. डिजिटल स्टेशन CSC सेंटर, नूरी मस्जिद के पास बनभूलपुरा

7. अंसारी डिजिटल सेवा केंद्र, लाइन नंबर-16 बनभूलपुरा

8. देवभूमि जन सेवा केंद्र,

लाइन नंबर-16 बनभूलपुरा सभी टीमों ने नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जांच की तथा लोगों की सुरक्षा व सेवा की गुणवत्ता को प्राथमिकता दी। अनियमितताएँ पाए जाने पर सेंटरों को बंद कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस विभाग जनहित में आवश्यक कदम उठाते हुए सेवा केंद्रों की पारदर्शिता, सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ कर रहा है।

*जनता से अपील–

सेवा केंद्रों में पारदर्शिता बनाए रखें।

अनियमितताओं की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

नियमों का पालन करें और सुरक्षित सेवाओं को बढ़ावा दें।मीडिया सैलजनपद नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें