अल्मोड़ा में किया गया वृहद वृक्षारोपण

रिपोर्ट ललित बिष्ट

अल्मोड़ा – अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका परिषद भरत त्रिपाठी ने बताया कि अल्मोड़ा के बलढोटी में नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा, एसएसबी, उद्यान विभाग तथा वन विभाग सहित कई संगठनों ने वृक्षारोपण किया। पिछले 10 सालों से नगरपालिका नंदा वन के नाम से मिश्रित वन को तैयार किया गया है । इस क्रम में आज नंदा वन में देवदार, रुद्राक्ष, बेलपत्री, बांज, बुरांस सहित कई संरक्षित पेडों का रोपण किया गया। उन्होंने बताया कि जंगल को हरा भरा करने के लिए वृक्षारोपण करने में लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला ।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

इस दौरान नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश जोशी, ईओ भरत त्रिपाठी, पीसी तिवारी, आनन्द बगडवाल, वन क्षेत्राधिकारी, निवर्तमान सभासद हेम तिवारी, जगमोहन बिष्ट, पूर्व पालिकाध्य शोभा जोशी, परितोष जोशी सहित एसएसबी के जवान समेत आम जनमानस उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर महिलाओं की बढ़ी कमाई, नाबार्ड के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर नैनीताल के स्वयं सहायता समूहऐपण कला, हस्तशिल्प और LED झालरों की बढ़ी मांग, प्रशिक्षण से लेकर बाजार तक मिल रहे अवसर
Ad Ad

सम्बंधित खबरें