नवनियुक्त कांग्रेस पार्षदों का हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश ने किया स्वागत, पार्षदों के कार्यों की सराहना

हल्द्वानी : हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने आज नैनीताल रोड स्थित सौरभ होटल में एक स्वागत समारोह आयोजित किया, जिसमें सभी पार्षदों का माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ने सभी पार्षदों से मिलकर उनके कार्यों की सराहना की और आगामी समय में एकजुट होकर शहर के समग्र विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया।विधायक सुमित हृदयेश ने इस मौके पर कहा कि पार्षदों की कठिन मेहनत और समर्पण से ही क्षेत्र में विकास संभव है। उन्होंने इस कार्यक्रम को पार्षदों के बीच समन्वय और सहयोग को बढ़ाने का एक बेहतरीन अवसर बताते हुए कहा कि जब सभी पार्षद मिलकर काम करेंगे, तो शहर के विकास में गति मिलेगी और जनता को अधिक लाभ होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से की भागीदारी की अपील

कार्यक्रम में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, एन.बी. गुणवंत, हरीश मेहता, हेमंत बगड़वाल, खीमानन्द पांडे, सुहैल सिद्दीकी, बहादुर सिंह बिष्ट, मलय बिष्ट भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पार्षदगण निर्मला तिवारी, नीमा भट्, मुकुल ब्ल्यूटिया, रवि जोशी,पंकज त्रिपाठी, राजेन्द्र जीना, प्रीति आर्या, भागीरथी बिष्ट, धर्मवीर शासक, सलमान सिद्दीकी, शैलेन्द्र दानू, हरगोबिंद सिंह रावत (बबलू), हेमंत शर्मा, मो. गुफरान, मो. राशिद, शहाजहां बेगम, इकराम अंसारी, मो. शरीफ, रोहित प्रकाश, इमरान खान, नदीम सैफी, ज़कारिया पठान, समीर अंसारी, शकील सलमानी, नसरीन जहां, नवीन पांडे, रेनु टम्टा सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गूलर के पास बड़ा बस हादसा, 100 मीटर गहरे गदेरे में गिरी बस, 20 घायल रेस्क्यूबस में सवार थे 30 से 35 यात्री, SDRF और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटीं
Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें