पाल कॉलेज में VIMUN का भव्य शुभारंभ, युवा बनेंगे वैश्विक नेतृत्व के सहभागी, 11 व 12 जुलाई को दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर के छात्र संयुक्त राष्ट्र की कार्यप्रणाली पर करेंगे मंथन

हल्द्वानी : पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (PCTM), हल्द्वानी में शुक्रवार को विजन इंडिया मॉडल यूनाइटेड नेशंस (Vision India Model United Nations – VIMUN) के शुभारंभ अवसर पर भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कार्यक्रम में आगामी 11 एवं 12 जुलाई को होने वाले दो दिवसीय सम्मेलन की रूपरेखा, उद्देश्य और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी मीडिया के साथ साझा की गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्थान के चेयरमैन नारायण पाल, प्रबंध निदेशक निर्भय पाल, सचिव कामिनी पाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतुल पाल, हेड ऑपरेशन भानु बिष्ट तथा जनसंपर्क अधिकारी शुभांगी शांडिल्य उपस्थित रहे। वहीं Visionary India की ओर से को-फाउंडर एवं डायरेक्टर जनरल हरमन सिंह, को-फाउंडर ऋषभ खत्री तथा फाइनेंशियल एडवाइज़र स्वर्णिम ने मॉडल यूनाइटेड नेशंस की अवधारणा और युवाओं के व्यक्तित्व विकास में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन में देशभर के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए प्रतिनिधि संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न समितियों का प्रतिनिधित्व करते हुए समसामयिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर वाद-विवाद, कूटनीतिक संवाद तथा नीति-निर्माण की प्रक्रिया में भाग लेंगे। संस्थान प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, प्रभावी संवाद कौशल, शोध एवं विश्लेषण की योग्यता, वैश्विक दृष्टिकोण तथा कूटनीतिक समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि VIMUN केवल एक शैक्षणिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं को जिम्मेदार वैश्विक नागरिक बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है।कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के प्रश्नों का आयोजन समिति एवं Visionary India की टीम ने विस्तार से उत्तर दिया। अंत में सभी अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए सम्मेलन के सफल आयोजन की शुभकामनाएँ दी गईं। साथ ही पाल कॉलेज परिवार ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए सम्मेलन की सफलता की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें