

लालकुआं : नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के हड़ियागांव स्थित कार्यालय में अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक शुरू होने से पहले मुकेश बोरा के जन्मदिवस पर उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, संचालक मंडल के सदस्यों, दुग्ध संघ के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।बैठक में दुग्ध संघ की विभिन्न गतिविधियों, दुग्ध संग्रहण, उत्पादन, विपणन, वित्तीय स्थिति तथा संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

इस दौरान दुग्ध उत्पादकों के हितों को प्राथमिकता देते हुए दुग्ध की गुणवत्ता में सुधार, विपणन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। साथ ही लंबित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने और संघ की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए गए।अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों का हित संघ की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से किसानों को बेहतर सेवाएं, उचित मूल्य और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में धरातल पर उतारने तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
बैठक में संचालक मंडल सदस्य आनंद सिंह नेगी, गोविंद सिंह मेहता, कृष्ण कुमार शर्मा, दीपा बिष्ट, खष्टी देवी, हेमा देवी एवं पुष्पा देवी, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, स्टोर प्रभारी खलील अहमद, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, राजेंद्र प्रसाद दुमका, प्रभारी लैब रमेश आर्या, महेंद्र सिंह पडियार, हरीश आर्या, मीना रौतेला, डॉ. रमेश मेहता सहित दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








