
*28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’*उत्तराखण्ड शासन ने 28 मार्च, 2026 को रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक ‘अर्थ ऑवर (Earth Hour)’ मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदेशवासियों से एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें एवं विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है।यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है। यह अभियान WWF India, नई दिल्ली के पत्र के क्रम में आयोजित किया जा रहा है।प्रदेश के सभी नागरिकों से इस वैश्विक पर्यावरणीय पहल में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए निर्धारित समयावधि के दौरान एक घंटे के लिए गैर-जरूरी विद्युत उपकरणों को बंद रखने का आह्वान किया गया है।
1
/
208
बारिश ने खोली #हल्द्वानी के अतुल अनु विहार कॉलोनी की सड़क की पोल, सड़क में हुआ घड्डा
प्राइवेट स्कूल द्वारा फीस वृद्धि पर नैनीताल डीएम का बड़ा एक्शन #nainital #privateschools #haldwani
नैनीताल–भीमताल में भारी बारिश का कहर!अलचौना में पहाड़ी दरकी, घरों में घुसा मलबा-बोल्डर#nainital
1
/
208


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








