मौसम का अलर्ट 01 व 02 जुलाई को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, SEOC DEOC व प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून द्वारा जारी ताज़ा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के कई जनपदों में 01 एवं 02 जुलाई 2026 को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने सभी जिलाधिकारियों, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) तथा संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं।मौसम विभाग के अनुसार 01 जुलाई को देहरादून एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा (ऑरेंज अलर्ट) की संभावना है। वहीं टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन, आकाशीय बिजली, तेज बारिश तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।02 जुलाई को भी देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा (ऑरेंज अलर्ट) जारी किया गया है। इसके अलावा हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में भारी बारिश तथा पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लोअर मालरोड की मरम्मत में लापरवाही पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत सख्त ,40 मीटर सड़क बनाने में एक साल, अब CCTV से होगी निगरानी; लोनिवि अधिकारियों से जवाब-तलब, कार्रवाई की चेतावनी

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी रखने, राहत एवं बचाव दलों को पूरी तरह सक्रिय रखने तथा किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सड़क अवरुद्ध होने पर संबंधित विभागों को तत्काल मार्ग खोलने, सभी नोडल अधिकारियों एवं आईआरएस अधिकारियों को सक्रिय रहने तथा संचार व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  12 जुलाई को मनाया जाएगा साह-चौधरी समाज का प्रतिभा सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह

इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों पर मौसम के अनुसार आवश्यक प्रतिबंध लगाने, विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, नगर क्षेत्रों में नालियों और कल्वर्टों की सफाई कराने, आवश्यक खाद्य सामग्री एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने तथा मौसम संबंधी चेतावनियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष से तुरंत संपर्क करें।

यह भी पढ़ें 👉  लोअर मालरोड की मरम्मत में लापरवाही पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत सख्त ,40 मीटर सड़क बनाने में एक साल, अब CCTV से होगी निगरानी; लोनिवि अधिकारियों से जवाब-तलब, कार्रवाई की चेतावनी
Ad Ad

सम्बंधित खबरें