ब्रेकिंग न्यूज़ कल नैनीताल जिले में बंद रहेंगे स्कूल आदेश हुआ जारी

नैनीताल : भारत मौसम विभाग (आईएमडी), देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के बाद नैनीताल जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा निर्णय लिया है। जनपद में 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को संभावित अत्यंत भारी वर्षा और आपदा की आशंका को देखते हुए कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

भारत मौसम विभाग के निदेशक द्वारा 09 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई को नैनीताल जनपद के लिए ‘Warning (Take Action)’ जारी की गई है। मौसम विभाग ने जनपद में बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज से अत्यंत तेज बारिश के दौर की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद हादसा : गौलापार में पानी के टैंक में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत

जिला प्रशासन के अनुसार वर्तमान में जनपद के पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में लगातार वर्षा हो रही है। इसके चलते नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने के साथ तेज बहाव तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से बचाव और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने राष्ट्रपति को भेजा प्रार्थना पत्र

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के आसपास जाने से परहेज करें तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

सम्बंधित खबरें