देहरादून न्यूज़ : संजय पाठक : संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ उत्तराखंड की एक बैठक रविवार को जॉलीग्रांट देहरादून के एक होटल में हुई। जिसमें प्रदेशभर से आए नर्सिंग अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष हरि कृष्ण बिजलवान, प्रदेश सचिव गोविंद सिंह रावत, प्रदेश कोषाध्यक्ष रवि सिंह रावत ,प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह जीना ने प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ उत्तराखंड के नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी ममगाई , प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश राणा ( गढ़वाल मंडल),खड़क सिंह (कुमाऊं मंडल) ,प्रदेश सचिव अंकित भट्ट, सह सचिव गिरीश डंगवाल,विकास पुंडीर,मीडिया प्रभारी महीपाल सिह कृषाली( गढ़वाल मंडल),मनमोहन सिंह (कुमाऊं मंडल),प्रदेश प्रवक्ता अनिल रमोला, नीतू चौहान, निशा सामंत ,संरक्षक पूर्व अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजलवान नियुक्त किए गए। प्रचार प्रसारक की जिम्मेदारी सुनील दत्त ,नीरज गुप्ता ,आरती शर्मा, निशा पांडे, रीना सिंह, मोनिका रावत, मोनिका कोठियाल ,स्वाति शर्मा ,निहारिका मेहरा, शर्मिला, निर्दोष, मनजीत , अब्दुल समद ,नेहा भट्ट ,बिंदेश्वरी ,देवेंद्र सेमवाल, योगेश मठपाल को मिली। वहीं सदस्य के रूप में स्वाति गोदियाल, संगीता सजवान ,हरिओम ,निशा चौहान ,मंजीत सिंह, मयंक गोसाई ,शीतल रावत ,मनमोहन पुंडीर ,आशीष नौटियाल, मोनिका ,प्रभा नेगी ,अनूप बिजलवान, पुष्पलता भट्ट चुने गए। बैठक के दौरान अध्यक्ष और नव नियुक्त नर्सिंग अधिकारियों का स्वागत एवं विदाई समारोह के साथ ही 1376 पदों पर रुके नर्सिंग अधिकारियो को नियुक्ति पत्र पर जल्द भर्ती, मेडिकल कॉलेज के 1455 पदों पर भर्ती गतिमान करने, माननीय उच्च न्यायालय लंबित 44 पदों पर और ओवरएज साथियों के चयन पर विचार विमर्श किया गया।
1
/
151
NAINITAL में कांग्रेस ने निकाली जन आक्रोश रैली , रैली में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम //UTTARAKHAND
Leopard video : Almora में पिंजरे में फंसा गुलदार देखें वीडिय /UTTARAKHAND /TENDUA/ALMORA #shorts
CM PUSHKAR SINGH DHAMI ने HALDWANI RTO कार्यालय का किया औचक निरीक्षण देखें यह वीडियो
1
/
151