रामनगर की समस्याओं को लेकर प्रभारी मंत्री खजान दास से मिले राहुल सिंह दरम्वाल

रामनगर : रामनगर क्षेत्र की जर्जर सड़कों, बिजली-पानी की समस्याओं और मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन जैसे अहम मुद्दों को लेकर समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल ने नैनीताल जनपद के प्रभारी मंत्री खजान दास से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रामनगर विधानसभा सहित जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर है और जल्द ही नैनीताल जनपद का दौरा कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।वीओ-1:राहुल सिंह दरम्वाल ने प्रभारी मंत्री के समक्ष जर्जर सड़कों, बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। उन्होंने मानसून के दौरान संभावित आपदाओं को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभागों को पूरी तरह सतर्क रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।वीओ-2:प्रभारी मंत्री खजान दास ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रदेशभर का लगातार दौरा कर जनता की समस्याओं के समाधान की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार के सभी मंत्री भी अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही नैनीताल जनपद का दौरा कर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए जाएंगे।वीओ-3:राहुल सिंह दरम्वाल ने बताया कि प्रभारी मंत्री लगातार जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंत्री के प्रस्तावित दौरे के बाद क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण समस्याओं का स्थायी समाधान निकल सकेगा।वीओ-4:गौरतलब है कि समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल लंबे समय से रामनगर क्षेत्र में जनसेवा से जुड़े हुए हैं। ग्रामीण इलाकों में जहां प्रशासन की पहुंच मुश्किल होती है, वहां वे अपने साथियों के साथ श्रमदान कर सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य भी करते रहे हैं। स्थानीय लोग उनके इस जनसेवा अभियान की सराहना करते हैं। अब सभी की निगाहें प्रभारी मंत्री के प्रस्तावित दौरे पर टिकी हैं कि जर्जर सड़कें, बिजली-पानी और अन्य बुनियादी समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन कितनी तेजी से कार्रवाई करता है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग–भीमताल रोप-वे परियोजना को जल्द मिले रफ्तार, भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा पत्रसब हेडिंग:7.32 किमी रोप-वे से पर्यटन, रोजगार और यातायात व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम, कैंची धाम व नैनीताल तक विस्तार का प्रस्ताव
Ad Ad

सम्बंधित खबरें