एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की महिला कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के जवानों को बांधी राखी

हल्द्वानी : एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य प्रीति आर्या के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर अपना घर परिवार छोड़कर रात दिन भारत देश की रक्षा कर रहे भारतीय सेना के जवानों को आर्मी कैंट में संस्था महिला पदाधिकारियों ने राखी बांधकर भारतीय सेना के जवानों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य रिंकी गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय सेना के जवानों का राष्ट्र हित कार्य यह दर्शाता है की राष्ट्र की कुशलता से बड़ा कोई परिवार और सुख चैन नहीं होता है क्योंकि भारतीय सेना के जवान अपने स्वयं के घरों और परिवारजनों से हजारों किलोमीटर दूर रहकर भारत देश की सुरक्षा के लिए आस्थापूर्ण निष्ठापूर्ण श्रद्धापूर्ण दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ हमेशा तैनात होकर भारत देश की उन्नति प्रगति के लिए हमेशा भारतहित कार्य कर रहे है इसलिए हम सभी भारतीयों का यह कर्तव्य है कि हमें अपने भारतीय सेना के जवानों के मनोबल बढ़ाने के लिए हर त्यौहार अपने प्यारे भारतीय सेना के जवानों के साथ मिलकर मनाना चाहिए

जिससे उन्हें कभी घर परिवार की कमी महसूस न हो क्योंकि भारतीय सेना के जवान हजारों फुट की ऊंचाइयों में रहकर अपनी हड्डियाँ गलाकर दुश्मनों की हर हरकत पर पैनी निगाह रखते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर दुश्मनों को संभलने तक का मौका भी नहीं देते है तब जाकर हम अपने घरों में सुरक्षित रहते है और तभी हम अपने सारे त्यौहार पूरी खुशी के साथ मना पाते है इसलिए हमें अपनी भारतीय सेना के प्रति सच्ची निष्ठा आस्था रखते हुए भक्ति भाव प्रकट कर सारे त्यौहार हमें अपनी भारतीय सेना के साथ मिलकर मानना चाहिए

जिससे हमारे देश भारत की अटूट स्वतंत्रता को हमेशा बनाए रखने में हम भारतवासियों के साथ भारतीय सेना को और मजबूती मिलेगीइस दौरान जवानों को राखी बांधने में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शक पूजा लटवाल प्रीति आर्या पूर्णिमा रजवार रिंकी गुप्ता पूजा जोशी जानकी रैगाई पूनम गुप्ता अंशिका साहू काजल आर्या लक्ष्मी हालदार निकिता साहू प्रीति गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहेइस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था कोषाध्यक्ष बलराम हालदार समाजसेवी हेमन्त कुमार साहू अरविन्द कुमार रितिक साहू अमन कुमार रोहतास प्रजापति सुशील राय मुकेश कुमार उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें