सीएम धामी के निर्देश पर फ़िल्म गोदान को उत्तराखंड में टैक्स फ्री शासनादेश जारी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड राज्य में टैक्स फ्री कर दिया गया है। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही यह निर्णय प्रदेशभर में तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।फिल्म ‘गोदान’ 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म भारतीय संस्कृति, ग्रामीण परिवेश और किसान जीवन की संवेदनशील झलक प्रस्तुत करते हुए समाज को अपनी परंपराओं और मूल्यों से जोड़ने का सशक्त संदेश देती है।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। इस तरह की फिल्मों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच, संवेदनशीलता और सांस्कृतिक चेतना विकसित होती है, इसलिए ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहन दिया जाना आवश्यक है।मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में गोसदनों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे निराश्रित और बेसहारा गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित हो सके। साथ ही गोपालकों और पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तराखंड सरकार सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर आधारित फिल्मों एवं रचनात्मक प्रयासों को भविष्य में भी निरंतर प्रोत्साहन देती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावियों को बांटी छात्रवृत्ति

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें