दिल्ली से आए पर्यटकों का टेंपो ट्रेवल यहां हुआ दुर्घटनाग्रस्त 9 पर्यटक हुए घायल, सिटी मजिस्ट्रेट ने जाना घायलों का हाल

हल्द्वानी – पर्यटकों का टेंपो ट्रेवल पलटने के बाद गंभीर रूप से घायलों का इलाज किया जा रहा है सिटी मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेई ने निजी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना और अस्पताल प्रशासन से प्राथमिकता के आधार पर सभी घायल पर्यटकों के उपचार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल आज अपराह्न 4:00 लगभग नैनीताल कालाढूंगी रोड प्रिया बैंड के पास कालाढूंगी से लगभग चार किलोमीटर पहले एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जिसमें लगभग 19 लोग सवार थे जिसमें से 9 लोगों को चोटें आई हैं। इसमें तीन लोग को गंभीर चोट हैं शेष मामूली रूप से घायल हैं। सभी का इलाज सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी में चल रहा है घायलों को 108 द्वारा यहां पहुंचाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण 11 का दमदार प्रदर्शन, हल्द्वानी मीडिया 11 को 60 रन से दी शिकस्त

सभी लोग करोलबाग और मोती नगर दिल्ली के रहने वाले हैं। ये लोग शुक्रवार के दिन पंगूठ नैनीताल गए थे और आज वापसी के समय दुर्घटना हुई है, उनके द्वारा बताया गया कि टेंपो ट्रैवलर चालक की गति तेज होने और सामने से दूसरा वहानआने पर ब्रेक लाने लिए जाने के कारण टेंपो ट्रेवलर पलट किया था।सभी का इलाज अस्पताल द्वारा किया जा रहा है।

सम्बंधित खबरें