नशे के खिलाफ कालाढूंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई मुंबई के स्मैक तस्कर को यहां से किया गिरफ्तार

नैनीताल न्यूज़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल स्तर पर लगातार चलाए जा रहे नशे के विरूद्ध अभियान के अंतर्गत, नन्दन सिंह रावत थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु सघन चैकिंग चलाया गया है चैकिंग के दौरान नैनीताल रोड फोरेस्ट गेस्ट हाउस से आगे मोड पर कालाढूंगी क्षेत्र में एक व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर पूछताछ पर कब्जे से 13.58 ग्राम मोरफीन (स्मैक) बरामद हुई जिसके बाद पुलिस ने उसे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उक्त के विरुद्ध थाना कालाढूंगी में NDPS अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यह स्मैक मुम्बई से लाकर नैनीताल में युवाओं को बेचने हेतु ला रहा था, जिससे अधिक लाभ प्राप्त कर सके परन्तु पुलिस की गिरफ्त में आ गया। गिरफ्तारी-मोईन सिवानी उम्र- 36 वर्ष पुत्र युसुफ इब्राहिम सिवानी निवासी 37 अहमद मैनसन 3rd फ्लोर रूम न0 24, थाना एल0टी0 मार्ग मुम्बई महाराष्ट्र। बरामदगी-13.58 ग्राम मोरफीन (स्मैक)

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ :नैनीताल जिले में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, रेड अलर्ट के चलते लिया गया निर्णय

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें