हल्द्वानी यहां चला सघन सत्यापन अभियान- 17 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही, 7 मकान मालिकों पर हुआ 10-10 हज़ार रुपए का चालान

हल्द्वानी : हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान- 17 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही, 7 मकान मालिकों पर 10-10 हज़ार का चालान दिनांक 27.04.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु निरंतर सत्यापन अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी, लालकुआं दीपशिखा के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत वनभूलपुरा क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खुला लिबर्टी का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, ग्राहकों को मिलेगी फुटवियर की विस्तृत रेंजउत्तराखंड में रिटेल नेटवर्क मजबूत करने पर कंपनी का जोर, पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए उपलब्ध होंगे आधुनिक डिजाइन के फुटवियर

अभियान के दौरान किरायेदारों, श्रमिकों, चौकीदारों एवं घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने पर कुल 17 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही कर 2,500 रुपए जुर्माना जमा करवाया गया। तथा पहचान एप के माध्यम से सत्यापन भी कराया गया साथ ही, 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 7 मकान मालिकोंद्वारा किरायेदारों का सत्यापन न कराए जाने पर उनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 10 – 10 हज़ार रुपये कुल 70,000 रुपए का जुर्माना कर संबंधित रिपोर्ट माननीय न्यायालय प्रेषित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 190 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, बनभूलपुरा पुलिस और ANTF की संयुक्त कार्रवाई

पुलिस द्वारा क्षेत्र में निरंतर सत्यापन अभियान जारी है । वही नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत अपने किरायेदारों, कर्मचारियों, घरेलू सहायकों आदि का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं।

सत्यापन न कराए जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खुला लिबर्टी का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, ग्राहकों को मिलेगी फुटवियर की विस्तृत रेंजउत्तराखंड में रिटेल नेटवर्क मजबूत करने पर कंपनी का जोर, पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए उपलब्ध होंगे आधुनिक डिजाइन के फुटवियर
Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें