चॉइस वेल्दी के एक वर्ष पूरे, वित्तीय जागरूकता को मिलेगा नया विस्तार

हल्द्वानी : बीमा और म्यूचुअल फंड क्षेत्र में सलाहकार के रूप में कार्य कर रही चॉइस वेल्दी ने उत्तराखंड में अपने सफल संचालन का एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस अवसर पर हल्द्वानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कार्यक्रम में चॉइस वेल्दी, अवीवा लाइफ इंश्योरेंस तथा म्यूचुअल फंड क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। चॉइस वेल्दी के संचालक अशहर जामी सुहैल ने बताया कि संस्था विभिन्न राष्ट्रीय कंपनियों के साथ पार्टनर के रूप में जुड़कर ग्राहकों को बीमा और निवेश से संबंधित सलाह उपलब्ध करा रही है। संस्था का उद्देश्य ग्राहकों की जरूरतों और वित्तीय लक्ष्यों के अनुरूप उन्हें निवेश के बेहतर विकल्पों की जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि चॉइस वेल्दी ने अपने ग्राहकों को बेहतर रिटर्न के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया है और बड़ी संख्या में ग्राहक इसकी सेवाओं से संतुष्ट हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आंगन मिलन कार्यक्रम में बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री

उन्होंने बताया कि संस्था आईआरडीएआई और एएमएफआई से संबंधित लाइसेंस/पंजीकरण के तहत सेवाएं प्रदान करती है।अवीवा के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनुराग गर्ग ने कहा कि देश में अधिक से अधिक लोगों को बीमा सुरक्षा से जोड़ने और वित्तीय सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य के साथ चॉइस वेल्दी भी लोगों को बीमा और निवेश के महत्व के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है।अवीवा की ब्रांच मैनेजर दिव्या जोशी ने कहा कि चॉइस वेल्दी के साथ मिलकर लोगों को जीवन बीमा और वित्तीय सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए समय रहते योजनाबद्ध तरीके से निवेश करना आवश्यक है।चॉइस वेल्दी के संचालक अशहर जामी सुहैल ने कहा कि संस्था का विस्तार पूरे कुमाऊं मंडल के साथ-साथ उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों तक करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवार की वित्तीय और जीवन सुरक्षा के लिए योजनाबद्ध निवेश पर ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दीघेरा में 7.23 करोड़ की लागत से बनी गौशाला का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, गौशाला विस्तार की घोषणा

इसके लिए म्यूचुअल फंड, एसआईपी, एसडब्ल्यूपी, पीएमएस, हेल्थ इंश्योरेंस और टर्म इंश्योरेंस जैसे विकल्पों को समझना और अपनी जरूरत के अनुसार उचित विकल्प का चयन करना जरूरी है।अवीवा के जिला प्रबंधक ने लोगों से वित्तीय जोखिमों के प्रति सजग रहने और निवेश से पहले अपनी जरूरतों व वित्तीय लक्ष्यों को ध्यान में रखने की अपील की।इस अवसर पर संस्था के ग्राहकों ने चॉइस वेल्दी को सफलतापूर्वक एक वर्ष पूरा करने पर बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ :नैनीताल जिले में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, रेड अलर्ट के चलते लिया गया निर्णय

वहीं, चॉइस वेल्दी के संचालकों और सदस्यों ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अवीवा के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनुराग गर्ग, चॉइस वेल्दी के संचालक अशहर जामी सुहैल, अवीवा की ब्रांच मैनेजर दिव्या जोशी सहित अन्य अधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें