‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत नैनीताल में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का फूंका पुतला

नैनीताल : कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘छात्रों की गूंज’ के तहत मंगलवार को नैनीताल क्लब में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का वीडियो प्रसारण एवं प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल के अध्यक्ष सचिन नेगी ने किया। कार्यक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नैनीताल क्लब से मल्लीताल पंत पार्क तक पदयात्रा निकाली और भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने छात्रों से जुड़े मुद्दों, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस छात्रों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रही है और युवाओं के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी मनोज यादव, जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल के अध्यक्ष राहुल छीमवाल, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, पूर्व विधायक रणजीत रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, सभासद जितेंद्र पांडे, अंकित चंद्रा, मनोज मंगाई, पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजय कुमार, त्रिभुवन फर्तियाल, सूरज पांडे, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष खटीमा नीरज कन्याल, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस ललित सावंत, सुमित लोहानी, सचिन आर्य, सभासद रामनगर, पवन जाटव, आशीष कबड़वाल, अमन महेंद्र, अमन जाटव, मीमांसा आर्य, अर्जुन रौतेला, नीरज कुमार, खस्ती बिष्ट, मोहित बिष्ट, सचिन कुमार, प्रशांत जोशी, राजेंद्र कोटलिया, सुनीता, मुन्नी तिवारी, गीता मंडल, कंचन सहदेव, दीपक कुमार (भोलू), कंचन सुयाल, हर्षवर्धन नोलिया, शिवम बजाज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें